Tata Motors

pkniftyadmin
1 Min Read

टाटा मोटर्स डिविडेंड रिकॉर्ड डेट (Tata Motors Dividend Record Date)

शेयर बाजार को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया है कि 29 जुलाई 2023 की तारीख को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उसे ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

शेयर बाजार में गदर काट रहा है स्टॉक

पिछले एक महीने के दौरान टाटा मोटर्स के  शेयरों की कीमतों में 6.60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, साल 2023 के शुरुआत में टाटा ग्रुप के इस स्टॉक को खरीद कर होल्ड रखने वाले निवेशकों को अबतक 43.28 प्रतिशत का लाभ हो चुका है। शेयर बाजार में टाटा मोटर्स का 52 वीक हाई 576.65 रुपये है।

टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी के पीछे की बड़ी तिमाही नतीजे और टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ है। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ ऑफ फॉर सेल के तहज जारी किए जाएंगे। इस कंपनी में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। आईपीओ के जरिए टाटा मोटर्स को खूब लाभ होने की उम्मीद है। वहीं, पिछले दो तिमाही टाटा मोटर्स का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

Share This Article