Dividend

HDFC Asset Management Company

HDFC Asset Management Company - 1 शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex डेट आज

Dividend Stock: शेयर बाजार में आज HDFC Asset Management Company एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। कंपनी की तरफ से ऐलान किया गया है कि हर एक शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा।

शेयर बाजार में आज HDFC Asset Management Company एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। कंपनी की तरफ से ऐलान किया गया है कि हर एक शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 जून 2023 तय की गई थी। जोकि आज है। बता दें, HDFC Asset Management Company की तरफ योग्य निवेशकों को 26 जुलाई 2023 को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। 

 

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4800% का डिविडेंड दिया जाना है। वित्त वर्ष 2023 के लिए कंपनी का यह पहला और आखिरी डिविडेंड का ऐलान था। वित्त वर्ष 2022 के दौरान कंपनी ने 1 शेयर पर 42 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। 

HDFC Asset Management Company के एक शेयर की कीमत दोपहर 12.15 बजे के करीब 0.43 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1937.55 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी के शेयर आज 4 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे। बता दें, इस डिविडेंड देने की तैयारी में जुटी कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल के दौरान 3.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली है। 

HDFC Asset Management Company

pankajnifty

About Author

You may also like

Dividend

Honda India Power Products Limited

Honda India Power Products Limited हर शेयर पर 16.50 रुपये का मुनाफा, जानें मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन? Honda
Dividend

Tata group hidden stock

टाटा ग्रुप का यह Hidden स्टॉक पहुंचा 52 Week High के पास नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए